पश्चिम बंगाल में सामने आये कोविड-19 के 4398 नए मामले, 10 मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में रविवार को संक्रमण के 4398 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 रोगियों की कुल संख्या बढ़कर 6,14,896 हो गई जबकि 10 और मरीजों की मौत के साथ ही इस महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 10,400 हो गया। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से बिगड़ते हालात के बीच लॉकडाउन पर आज अहम फैसला

कोलकाता में संक्रमण से तीन लोगों ने दम तोड़ा तो दक्षिण 24 परगना और बीरभूम में एक-एक मरीज की मौत हुई। उसमें बताया गया कि बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में 1773 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। अबतक 5,80,515 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। प्रदेश में फिलहाल 23981 मरीज उपचाराधीन हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान