45 साल के लियोनार्डो को हो गया है 22 साल की लड़की से प्यार! छुप-छुप कर जाते हैं डेट पर, देखें तस्वीरें

By रेनू तिवारी | Dec 21, 2019

टाइटैनिक फेम हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) की भारत सहित पूरी दुनिया में काफी लोकप्रियता है। लियोनार्डो से जुड़ी हर खबर को लोग जानने को इच्छुक होते हैं। हाल ही में खबर आयी थी कि अमेज़न जंगलों में लगी आग के पीछे लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) का हाथ है। जिसे एक्टर ने सिरे से खारिज कर दिया था। अब ताजा खबरों की मानें तो लियोनार्डो डिकैप्रियो इस समय प्यार में हैं।

इसे भी पढ़ें: CAA पर टिप्पणी करने को लेकर फरहान अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज

वैसे तो प्यार में कोई बंदिशे नहीं होना न ही कुछ दिखाई पड़ता हैं। शायद इस समय लियोनार्डो डिकैप्रियो को भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा हैं। 45 साल के लियोनार्डो डिकैप्रियो इस समय 22 वर्षीय गर्लफ्रेंड कैमिला मोरोन को डेट कर रहे हैं। लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) अपने प्यार को मीडिया से छुपाने की पूरी कोशिश कर रहे थे लेकिन लियोनार्डो की लोकप्रियता ही इतनी है कि कुछ भी छुप नहीं पाया मीडिया के कैमरे ने दोनों को साथ में कैद कर लिया। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें: सलमान, शाहरुख को पछाड़ कर फोर्ब्स इंडिया के टॉप पर विराट, देखें टॉप 100 की पूरी लिस्ट

डेलीमेल डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, कोलारडो के एस्पेन के एक रेस्टोरेंट के बाहर कई बार दोनों को साथ देखा गया हैं। एक्टर अकसर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस रेस्टोरेंट में आते हैं। जो तस्वीरें सामने आयी है उसमें लियोनार्डो डिकैप्रियो ने बेसबॉल कैप और ब्लैक ब्लैजर पहना हुआ था. वहीं उनकी गर्लफ्रेंड भी बेसबॉल कैप लगाए दिखीं. दोनों लोगों से खुद छुपाते नजर आएं। बता दें कि इसी दिन, लियोनार्डो डिकैप्रियो (Leonardo DiCaprio) और उनकी गर्लफ्रेंड को एक्टर लुकास हास के साथ भी देखा गया. ये तीनों शॉपिंग करते नजर आए।

 

यहां देखें तस्वीरें-

प्रमुख खबरें

घाटे में चल रही 2 कंपनियों के मर्जर का रिजल्ट 0 होगा, संजय निरुपम ने शरद पवार के कांग्रेस प्लान को लेकर साधा निशाना

Rahul Gandhi ने महिलाओं से किया वादा! सत्ता में आये तो गरीब औरतों को देंगे सालाना 1 लाख रुपये, पुरुषों को दी ये चेतावनी

रोजाना खाली पेट पियें मोरिंगा का पानी, मिलेंगे के गजब के फायदे

मिलावट का कहर, स्वास्थ्य के लिये जहर