मध्य प्रदेश में कोरोना के 457 मरीज मिले, इंदौर में सबसे अधिक 176 कोरोना संक्रमित मिले

By दिनेश शुक्ल | Mar 05, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के नये मामलों में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। यहां बीते 24 घंटों में कोरोना के 457 नये मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 63 हजार 747 हो गई है। वहीं, आज राज्य में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। यहां मृतकों की संख्या 3866 है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-176, भोपाल-77, जबलपुर-21, उज्जैन-19, छिंदवाड़ा-14, सागर-12, रीवा-11, बुरहानपुर-10 के अलावा अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं। इनमें 11 जिले ऐसे हैं, जहां आज नये प्रकरण शून्य रहे।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री चौहान ने जन्मदिन के एक दिन पहले की अपील, कैबिनेट मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं

राज्य में आज कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। यहां मृतकों की संख्या 3866 है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 933, भोपाल 618, ग्वालियर-230, जबलपुर-252, खरगौन-110, सागर-152, उज्जैन 104, रतलाम-82, धार-59, रीवा-35, होशंगाबाद-61, शिवपुरी-30, विदिशा-71, नरसिंहपुर-30, सतना-42, मुरैना-29, बैतूल-78, बालाघाट-14, शहडोल-30, नीमच-37, देवास-27, बड़वानी-31, छिंदवाड़ा-48, सीहोर-48, दमोह-93, मंदसौर-36, झाबुआ-27, रायसेन-46, राजगढ़-70, खंडवा-63, कटनी-21, हरदा-36, छतरपुर-32, अनूपपुर-15, सीधी-13, सिंगरौली-26, दतिया-20, शाजापुर-22, सिवनी-10, भिण्ड-10, गुना-26, श्योपुर-16, टीकमगढ़-27, अलीराजपुर-16, उमरिया-18, मंडला-10, अशोकनगर-17, पन्ना-04, डिंडौरी-01, बुरहानपुर-27, निवाड़ी-03 और आगरमालवा-10 व्यक्ति शामिल है।

इसे भी पढ़ें: देश में इंदौर नगर निगम का काम नम्बर वन, भोपाल तीसरे स्थान पर

बुलेटिन में राहत की खबर यह है कि राज्य में अब तक 2,56,424 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 308 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। अब यहां कोरोना के सक्रिय प्रकरण 3308 से बढ़कर 3457 हो गए हैं। बता दें कि प्रदेश में फरवरी के दूसरे सप्ताह तक सक्रिय प्रकरण एक हजार के नीचे पहुंच गए थे, लेकिन स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नये मामले अधिक संख्या में आने के कारण यहां सक्रिय प्रकरण भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में डेढ़ महीने बाद लगातार तीसरे दिन कोरोना के 400 से अधिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले बुधवार को यहां कोरोना के 417 और गुरुवार को 440 नये मामले सामने आए थे।

प्रमुख खबरें

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस