कोरोना के कारण स्पेन में 24 घंटे में 462 की मौत, मरने वालों की तादाद 2000 के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2020

मैड्रिड। स्पेन में कोरोना वायरस से 24 घंटे में 462 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश में घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2,182 पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक दिन पहले जारी आंकड़ों की तुलना में मृत्यु दर में 27 फीसदी का इजाफा हुआ है। स्पेन में कोविड-19 के मामलों की संख्या 33,089 हो गई है। यह देश चीन और इटली के बाद सबसे ज्यादा प्रभावित है। देशभर में 14 मार्च को लॉकडाउन लागू करने के बावजूद स्पेन में मौत और संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। हालांकि देश ने संक्रमण की जांच करने की अपनी क्षमता में इज़ाफा किया है।

 इसे भी पढ़ें: ब्राजील के फुटबॉल क्लबों ने कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद के लिए किया यह बड़ा काम

प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा कि लॉकडाउन को पहले दो हफ्तों के लिए लागू किया गया था, लेकिन इसे अब 11 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। करीब साढ़े चार करोड़ की आबादी वाले स्पेन में स्वास्थ्य प्रणाली ढहने के मुहाने पर है। सबसे ज्यादा प्रभावित इलाका राजधानी मैड्रिड है जहां 10,575 मामले आएं हैं और 1,263 लोगों की मौत हुई है, जो देश भर में हुई मौतों का 58 फीसदी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आपातकालीन समन्वयक फर्नांडो साइमन ने बताया कि करीब 3,910 स्वास्थ्य कर्मी इस घातक वायरस से संक्रमित हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन का संचालन 31 मार्च तक स्थगित

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा