ग्वालियर-झांसी हाईवे पर लोडिंग वाहन पलटने से 5 लोगों की मौत, 6 घायल

By दिनेश शुक्ल | Jun 02, 2021

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से 20 किलोमीटर दूर झांसी हाइवे पर जौरासी घाटी के समीप बुधवार सुबह एक बोलेरो वाहन पलटने से 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह लोग घायल भी हुए है। लोडिंग वाहन में गेहूं के कट्टे भरे हुए थे और उस में लोग भी सवार थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल हुए लोगों को तत्काल इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया। मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल हैं जिनमें दो बच्चे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: छिंदवाड़ा में ऑड ईवन फॉर्मूले का विरोध, सड़क पर उतरे व्यापारी

वही जब सुबह करीब सात बजे लोडिंग वाहन ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जौरासी घाटी से गुजर रही थी तभी अचानक चालक की झपकी लगी और तेज रफ्तार से दौड़ रहा वाहन बेकाबू हो गया। लोडिंग हवा में लहराते हुए किसी खिलौने की तरह 3 गुलाटी खाते हुए पलट गई। लोडिंग में गेहूं की बोरियों के ऊपर बैठकर सफर कर रहे परिवार उसके नीचे दब गए वही कुछ उछलकर सिर के बल जमीन पर गिर गए। हादसे में 6 साल और 12 साल के 2 बच्चों सहित 5 की मौत हुई है, जबकि 6 घायल हैं। मृतकों में 4 एक ही परिवार के हैं। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, साथ ही घायलों को गाड़ी से निकालना शुरू किया। इसके बाद पुलिस पहुंची और अन्य वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में नर बाघ का शव मिला

हादसे में नयागांव ग्वालियर निवासी 40 वर्षीय गोविंद दास साहू पुत्र मोतीराम साहू, 35 वर्षीय सीमा पत्नी लाखन सिंह निवासी नयागांव, सीमा का 12 साल का बेटा कान्हा, 6 साल की बेटी संतोषी, 18 साल की बेटी सपना की मौत की पुष्टि अभी तक हो गई है। हादसे में लोडिंग वाहन में सवार इन्हीं परिवार के 5 अन्य सदस्य घायल हुए हैं। जिनको जेएएच में भर्ती कराया गया है। जिनकी पहचान लाखन सिंह बैस (50 वर्षीय) पुत्र गुलाब सिंह (जिसकी पत्नी, दो बच्चों की मौत हुई है), हर्ष साहू (15 वर्षीय) पुत्र कालीचरण निवासी नाकाचन्द्रवदनी, सतेन्द्र तोमर (50 वर्षीय) पुत्र पोपसिंह निवासी सुभाष नगर हजीरा, माया सिंह (40 वर्षीय) पत्नी विजय सिंह निवासी चार शहर का नाका, नीरज साहू (20 वर्षीय) पुत्र हरज्ञान साहू निवासी नाका चन्द्रवदनी के रूप में हुई है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 में Arjun Tendulkar का परफेक्ट यॉर्कर, बेटे की सफलता पर Sachin का दिल छू लेने वाला Post

FIFA World Cup 2026 Schedule: Mexico में उद्घाटन मैच, जानें USA-Canada कब शुरू करेंगे अभियान

Delhi High Court का बड़ा फैसला, Vinesh Phogat के Asian Games Trials का रास्ता हुआ साफ।

रॉकेट नहीं, Elon Musk का Starlink बना SpaceX का कमाई इंजन, Financial Report में बड़ा खुलासा