बाढ़ प्रभावित शिवपुरी जिले में 5 लोगों को बचाया गया, पेड़ पर फंसे 3 लोगों को बचाने के प्रयास जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में पिछले दो दिनों से भारी बारिश के कारण बाढ़ प्रभावित एक गांव से मंगलवार सुबह पांच लोगों को बचाया गया जबकि बारिश के कारण एक पेड़ पर फंसे तीन अन्य लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि शिवपुरी जिले के बाढ़ प्रभावित कुछ गांवों से लोगों को निकालने के लिए सोमवार को रक्षा विमानों को सेवा में लगाया गया था। मंगलवार को जिले में भारी बारिश और खराब मौसम के कारण विमान से बचाव अभियान का काम बाधित रहा।

इसे भी पढ़ें: बच्चों में अक्सर होता है झगड़ा तो पेरेंट्स को जरूर अपनाने चाहिए यह टिप्स

इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को प्रदेश के बड़े हिस्से विशेषकर शिवपुरी और उसके पड़ोसी जिले श्योपुर में भारी बारिश हुई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। शिवपुरी जिला कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि बाढ़ से प्रभावित तीन गांवों से लोगों को निकालने के लिए चार हेलीकॉप्टर शिवपुरी पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि श्योपुर जिले में भारी बारिश के बाद विजयपुर बस स्टैंड के पास स्थित बाढ़ ग्रस्त इलाके में एक इमारत में फंसे 60 लोगों को बचा लिया गया। ये लोग रविवार रात को एक शादी में शामिल होने विजयपुर गए थे लेकिन परिसर में बाढ़ का पानी घुसने से वहीं फंस गए।

प्रमुख खबरें

Disha Salian Death Case में CBI ने दर्ज की FIR, CM Devendra Fadnavis बोले- अटकलें न लगाएं

Maintenance के लिए कई मुकदमे न करें महिलाएं, Allahabad HC ने दी नसीहत

आतंकी मसूद पर पाकिस्तान की नई नौटंकी

मेलोडी, ठेकुआ, मखाना-सत्तू— भारत की फूड डिप्लोमेसी का नया दौर