सीरम इंस्टिट्यूट को वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी का इंतजार, 4-5 करोड़ खुराक का हो चुका है उत्पादन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 28, 2020

नयी दिल्ली। सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई)अब तक ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका कोविड-19 टीके की करीब पांच करोड़ खुराक का उत्पादन कर चुकी है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसका लक्ष्य अगले साल मार्च तक 10 करोड़ खुराक के उत्पादन का है। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अभी हमें इस टीके के आपात इस्तेमाल के अधिकार की मंजूरी का इंतजार है। कंपनी ने बच्चों के लिए देश में पहली बार बनी वैक्सीन न्यूमोसिल पेश की है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में प्राथमिकता श्रेणी में 51 लाख लोग, सरकार टीका लगाने के लिए पूरी तरह तैयार: केजरीवाल  

उन्होंने कहा कि कंपनी की योजना अगले साल मार्च तक टीके का मासिक उत्पादन 10 करोड़ खुराक तक करने की है। पूनावाला ने बताया कि ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका टीके को ब्रिटेन में जल्द मंजूरी मिल जाएगी। अगले महीने तक भारत में भी टीके को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर उत्पादन भारत को मिलेगा। हालांकि, वैश्विक पहल कोवैक्स के तहत कुछ टीकों को अन्य देशों को भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले छह माह के दौरान टीकों की कुछ कमी हो सकती है। लेकिन अन्य विनिमिर्ताओं द्वारा आपूर्ति शुरू करने के बाद अगस्त-सितंबर तक चीजें ठीक हो जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी