Bhadohi में सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री साझा करने वाला गौरव मिश्रा गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 11, 2026

भदोही जिले में अश्लील सामग्री का संकलन कर सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ और ‘टेलीग्राम’ पर साझा करने और बच्चों को बेचने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिनव त्यागी ने बताया कि एक आधिकारिक सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने 12 अक्टूबर को कोइरौना थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि गोपालीपुर निवासी गौरव मिश्रा (27) इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर कई समूहों का संचालन कर रहा था और उनमें प्रतिबंधित श्रेणी की अश्लील सामग्री साझा कर रहा था। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 295 (बच्चों को अश्लील सामग्री बेचने), पॉक्सो अधिनियम की धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार को आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

मोबाइल फोन की जांच में आपत्तिजनक सामग्री मिलने और समूहों में उसे साझा किए जाने की पुष्टि होने पर उसका फोन जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा संचालित समूहों में देश-विदेश के लोग जुड़े हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Pratapgarh में Dhirendra Shastri की कथा के लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध, 17 नवंबर से आयोजन

Assam Cabinet ने Ayushman Asom योजना के लिए मंजूर किए 200 करोड़ रुपये

छठ पूजा: UPEIDA ने एक्सप्रेसवे कर्मियों की छुट्टियां रद्द कीं, 24 घंटे तैनात रहेगा स्टाफ

CM Yogi Adityanath ने Garhmukteshwar और तिगरी मेले की तैयारियों की समीक्षा की, दिए कड़े निर्देश