छत्तीसगढ़ में 50 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, Amit Shah ने की सराहना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2025

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को छत्तीसगढ़ में 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की सराहना की और कहा कि जो लोग हथियार छोड़कर विकास का रास्ता अपनाएंगे, उनका पुनर्वास किया जाएगा। शाह ने शेष नक्सलियों से भी आत्मसमर्पण के लिए आगे आने और हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh के बिलासपुर में PM Modi ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति स्पष्ट है कि जो भी नक्सली हथियार छोड़कर विकास का मार्ग अपनाएंगे, उनका पुनर्वास कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को 50 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें 14 नक्सलियों पर कुल 68 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh के बिलासपुर में PM Modi ने कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया

पुलिस ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 50 नक्सलियों में से छह पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था, जबकि तीन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। पांच अन्य पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स, विशेष कार्य बल (एसटीएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और इसकी विशिष्ट इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन) ने उनके आत्मसमर्पण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रमुख खबरें

Monsoon Snacks: Office Meal Plan में शामिल करें भुना चना और Sprouts Chaat, बारिश में नहीं होगी परेशानी

Kerala Sports Council के 14 जिला दफ्तरों में VACB की जांच, वित्तीय गड़बड़ी और गायब फाइलें पकड़ीं

Karnataka में 200 से अधिक तालुकों में सूखा, PM Modi से Relief Fund मांगेंगे DK Shivakumar

Gautam Adani ने की जबरदस्त वापसी! Mukesh Ambani को पछाड़ कर फिर बने नंबर-1, India में अमीरों की संख्या भी बढ़ी