By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2020
गंगटोक। सिक्किम में मंगलवार को कोविड-19 के 50 नए मरीज सामने आए और संक्रमण के कारण दो और मौतें हुई हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वर्तमान में राज्य में 346 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं, अब तक 2,933 मरीज ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि नवीनतम मृत्यु के मामलों के साथ राज्य में कुल मौतों की संख्या बढ़कर 59 हो गई। 81 मरीज राज्य से पलायन कर चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि सिक्किम में अब तक कोविड-19 के 3,419 मामले सामने आए। उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कुल 53,180 नमूनों की जांच की गई है।