कांग्रेस का दावा, दिल्ली में 16 गांवों के 50 हजार लोग बुलडोजर खतरे का कर रहे सामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2022

नयी दिल्ली।कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने सोमवार को दावा किया कि शहर में रिज क्षेत्र के 16 गांवों के 50,000 से अधिक लोग ‘‘बुलडोजर खतरे’’ का सामना कर रहे हैं। पार्टी ने यह भी कहा कि यदि इन लोगों के घरों को नगर निगम अधिकारियों द्वारा ध्वस्त किया गया, तो पार्टी आंदोलन शुरू करेगी। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 16 गांवों के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात की और अपने घरों से ‘‘बेदखल’’ किये जाने से जुड़े ‘‘बुलडोजर खतरे’’ के बारे में उनसे शिकायत की।

इसे भी पढ़ें: विवादित आदेश जारी करने वाले आरएएस अधिकारी निलंबित

संवाददाता सम्मेलन में मौजूद पूर्व सांसद रमेश कुमार ने दावा किया कि 16 गांवों में ग्राम सभा की 7,000 एकड़ जमीन भाजपा द्वारा वन विभाग को दे दी गई थी, जब वह (भाजपा) दिल्ली में सत्ता में थी। पूर्व में, दिल्ली में भाजपा शासित नगर निगमों द्वारा कई अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाये गए हैं। हाल में 20 अप्रैल को, हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके में बुलडोजर से कार्रवाई की गई थी, जहां उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा कई ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया था। बाद में उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप पर इस अभियान पर रोक लगा दी गई।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान