इंदौर में मिले कोरोना के 523 नये मामले, चार लोगों की हुई मौत

By दिनेश शुक्ल | Nov 30, 2020

इंदौर। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। यहां दीपावली के बाद से कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना के 523 नये मामले सामने आए हैं, जबकि चार लोगों की मौत हुई है। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 42,149 और मृतकों का संख्या 760 हो गई है। इंदौर में लगातार नौवें दिन कोरोना के 500 से अधिक नये मामले सामने आए हैं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश विधानसभा कर्मचारियों के नए आवास, प्रोटेम स्पीकर शर्मा ने किया भूमिपूजन

वहीं, इंदौर में बीते 24 घंटों में कोरोना से चार मरीजों की मौत की भी पुष्टि हुई है। अब यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या 760 हो गई है। हालांकि, यहां कोरोना के मरीज तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं और अपने घर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक 36,745 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं, लेकिन लगातार अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने से यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढक़र 4644 हो गई है, जिनका विभिन्न अस्पतालों और घरेलू एकांतवास में उपचार जारी है। 

इसे भी पढ़ें: राजस्थान की भाजपा नेत्री किरण माहेश्वरी के निधन पर रतलाम में भी शोक व्याप्त

गौरतलब है कि नवम्बर के पहले सप्ताह में इंदौर में कोरोना के नये मरीजों की संख्या 100 से नीचे पहुंच गई थी, लेकिन एक सप्ताह बाद ही यह आंकड़ा दो सौ के पार पहुंचा और दीपावली के बाद यह संख्या पांच सौ के पार पहुंच गई है। अधिक संख्या में नये संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप का माहौल देखने को मिल रहा है, तो वहीं लोगो में फिर कोरोना की दहशत फैल गई है। 

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया