55 सैनिक ढेर, 19 पोस्ट तबाह, JF-17 को मार गिराया, तालिबान ने पाकिस्तान को जबरदस्त ठोका

By अभिनय आकाश | Feb 27, 2026

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण जंग की शुरुआत हो चुकी है। दोनों ओर से जो सेनाएं हैं एक दूसरे पर भीषण हमले कर रहे हैं। पाकिस्तान जो लगातार बार-बार अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के सब्र का इम्तिहान ले रहा था। आखिरकार सब्र का वो पैमाना टूट गया। अफगानिस्तान के लड़ाके कहर बनकर पाकिस्तानी लड़ाकों पर टूट पड़े हैं। ताजा अपडेट्स आने तक अफगानिस्तान प्रशासन ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है। देर रात शुरू हुई झड़पों के बाद देखते ही देखते यह भीषण युद्ध में तब्दील हो गया। 

इसे भी पढ़ें: मोदी के कान में क्या बोले नेतन्याहू? किस देश पर हमला करने वाला है भारत!

 पाकिस्तान और तालिबान के बीच रात भर भीषण जंग चली जो अभी भी जारी है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि पाकिस्तान एयरफोर्स ने अफगानिस्तान में कई जगहों पर बमबारी की जिसका उसे मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। अफगानिस्तान फोर्सेस ने पाक एयरफोर्स के जीएफ17 लड़ाकू विमान को मार गिराने का भी दावा किया है। साथ ही पाकिस्तान अफगानिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा डूरंड लाइन पर पाक के 19 पोस्टों पर भी कब्ज़े के दावे किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Pakistan के रक्षा मंत्री Khawaja Asif का बड़ा ऐलान, Afghanistan से अब 'खुली जंग' की स्थिति

तालीबान लड़ाकों का हमला इतना भीषण था कि पाकिस्तानी सैनिक अपनी पोस्ट छोड़-छोड़ कर वहां से भाग खड़े हुए। इसे लेकर तालिबान प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कायर पाकिस्तानी सेना ने काबुल कंधार में कुछ जगहों पर बमबारी की है। अल्लाह का शुक्र है कि किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। 

तालिबान के मिलिट्री ऑफ नेशन डिफेंस की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया कि कुछ दिन पहले की तरह पाकिस्तानी सेना ने खुलेआम अफगानिस्तान की पूर्वी सीमाओं में घुसपैठ की। हमारी आजादी का उल्लंघन किया और जवाब में आज रात साल 1447 हिजरी में यहां महिलाओं और बच्चों को शहीद कर दिया। तालिबान और पाकिस्तान के बीच यह जंग उस वक्त शुरू हुई है जब पाकिस्तानी सेना ने इस हफ्ते की शुरुआत में डूरंड लाइन पर अफगान तालीबान चेक पोस्ट पर बड़े हमले किए थे। जिससे दोनों ओर काफी नुकसान हुआ था। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan के Airstrike का Afghanistan ने लिया बदला, Durand Line पर भारी गोलाबारी से बढ़ा तनाव

इस बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बयान जो कि बड़ा ही अजीब सा है वो जो है यहां पर लगातार वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने पाक अफगान युद्ध को लेकर कहा है कि हमारे सब्र की इंतहा हो गई है। अब यहां खुली जंग है। वो आगे लिखते हैं कि तालिबान टर्नड अफगानिस्तान इनू कॉलोनी ऑफ इंडिया। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

West Bengal: Kolkata में Earthquake के ज़ोरदार झटके, 5.3 तीव्रता से कांप उठी धरती

Hexagon Plan क्या है, जिसमें मोदी को शामिल करना चाहते हैं नेतन्याहू?

Jharkhand Crime: अंधविश्वास का खूनी खेल! जादू-टोना के संदेह में 62 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी से हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Abhishek Sharma का रक्षात्मक खेल देखकर हैरान हूँ, Sunil Gavaskar ने की युवा बल्लेबाज की प्रशंसा, साथ ही दी बड़ी चेतावनी