छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 5,649 नए मामले, ओमीक्रोन के 13 मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2022

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 5,649 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राज्य में बृहस्पतिवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,81,178 हो गई। राज्य में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से 13 नए लोगों के संक्रमित होने की जानकारी मिली है। राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज 167 लोगों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जबकि 5,752 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की। राज्य में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 15 मरीजों की मृत्यु हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आज कोरोना वायरस संक्रमण के 5,649 नए मामले आए हैं।

इसे भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस ने ‘सूटकेस की राजनीति’ वाली टिप्पणी के लिए फडणवीस पर साधा निशाना

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,81,178 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 10,35,745 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 31736 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,697 लोगों की मौत हुई है।

प्रमुख खबरें

Devi Bhagavata Purana: सालों के इंतजार के बाद ऐसे बना शेर मां दुर्गा का दिव्य वाहन

Asian Games से पहले Team India की किट और Hotel पर बवाल, BCCI को खुद संभालनी पड़ी व्यवस्था

Hazari Prasad Dwivedi के साहित्य में मनुष्य और लोक चेतना ही मुख्य लक्ष्य: डॉ. अरविंदाक्षन

BRICS की सफलता और Mecca Pact की विफलता देख Bangladesh ने बदला रुख, नवंबर में India आने को आतुर हैं PM Tarique Rahman