Maharashtra में कोविड-19 के 569 नए मामले आए, दो और मरीजों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2023

मुंबई। महाराष्ट्र में कोविड-19 के दो और मरीजों की मौत होने से राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,48,451 हो गई है जबकि बुधवार को 569 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जो एक दिन पहले आए 711 मामलों से कम है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान आए 569 नए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 81,46,870 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: Tamil Nadu में तालाब में अनुष्ठान के दौरान पांच युवक डूबे

गौरतलब है कि मंगलवार को कोविड-19 के 711 नए मामले आए थे और चार मरीजों की मौत हुई थी। बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान मुंबई में 211 मामले आए हैं। राज्य में इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3874 है।

प्रमुख खबरें

Odisha Assembly के शीतकालीन सत्र से पहले स्पीकर सुरमा पाढ़ी ने बुलाई सर्वदलीय बैठक

बोर्ड चाहे तो फिर संभाल सकता हूं जिम्मेदारी: Jensen Huang ने Nvidia में वापसी की इच्छा जताई

Shivraj Singh Chouhan ने की पंजाब के किसानों की तारीफ, पराली प्रबंधन को बताया देश के लिए नजीर

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत