बॉलीवुड के किंग खान के जन्मदिन पर करण जौहर ने लिखा इमोशनल पोस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 02, 2021

मुंबई।बॉलीवुड फिल्मों के सुपरस्टार शाहरुख खान मंगलवार को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं जहां फिल्म जगत के उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही उनके सौम्य स्वभाव, गरिमापूर्ण व्यवहार और इंसानियत के लिए उनकी तारीफ की। खबर है कि अभिनेता का परिवार इस साल उनका जन्मदिन चुपचाप मना रहा है क्योंकि कुछ ही दिन पहले 30 अक्टूबर को मादक पदार्थ से जुड़े मामले में उनके बेटे आर्यन खान को जमानत मिली है। 23 वर्षीय आर्यन को शहर के तट पर एक क्रूज जहाज पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की छापेमारी में गिरफ्तार किए जाने के बाद तीन सप्ताह से अधिक समय तक जेल में रखने के बाद रिहा किया गया था। सुपरस्टार द्वारा लगातार दूसरे साल अपने बंगले की बालकनी से प्रशंसकों का अभिवादन करने की परंपरागत उपस्थिति नहीं दर्ज कराई गई और ऐसी खबरें थी कि अभिनेता और परिवार जश्न के लिए अलीबाग में थे, जबकि कुछ खबरों में कहा गया कि वह अब भी शहर में हैं।

इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान को बॉलीवुड का 'बादशाह' क्यों कहते हैं? इन 10 कारणों ने एक्टर को बनाया सिनेमा का किंग

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने कहा, “करिश्माई शाहरुख को जन्मदिन की बधाई। आपके और आपके परिवार पर हमेशा ईश्वर की कृपा बनी रहे।” “अंजाम”, “दिल तो पागल है” और “देवदास” जैसी कई फिल्मों में शाहरुख के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने ने ट्वीट किया, “सबसे विनम्र और हमेशा आकर्षक लगने वाले शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई। आप दीर्घायु और सुखी जीवन जिएं।” करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत, फरहान अख्तर, पटकथा लेखिका कनिका ढिल्लों, धर्मा प्रो़डक्शन्स और यशराज फिल्म्स ने भी किंग खान को जन्मदिन की बधाई दी। आर्यन खान की गिरफ्तारी से पहले शाहरुख ने सिद्धार्थ आनंद की फिल्म “पठान” के लिए शूटिंग शुरू की थी। इसके अलावा वह दक्षिण के प्रख्यात फिल्मकार अतली के निर्देशन में एक अन्य फिल्म में भी काम करना शुरू कर चुके थे।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारतीय हॉकी का दबदबा, Malaysia को हराकर LA 2028 का टिकट पक्का

Water Bodies Census: महाराष्ट्र में जल निकायों की संख्या पांच गुना बढ़ी, यूपी में भी 16 फीसदी इजाफा

UP MLC Election: सपा ने आगरा और गोरखपुर शिक्षक सीट पर बदले प्रत्याशी

Pitru Paksha: मातृ नवमी पर घर की बहुएं इस विधि से करें महिला पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण