हरियाणा के पलवल में 59 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2025

हरियाणा के पलवल जिले में शुक्रवार को एक ईंट भट्टे पर छापेमारी के दौरान महिलाओं और बच्चों समेत उन 59 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जो कथित तौर पर बिना किसी कानूनी दस्तावेजों के वहां रह रहे थे।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वे ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रहे थे। इसने बताया कि उनके पास से कथित तौर पर फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि इन्होंने भारत में कब और कैसे घुसपैठ की।

उटावड़ थाने के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि खुफिया विभाग की सूचना पर छापेमारी कर ईंट भट्ठे से 59 कथित बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया। कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर खुलासा किया कि वे लगभग 10 साल पहले घुसपैठ कर बांग्लादेश से भारत आए थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों के नाम, पते और पहचान विवरण तैयार किए जाएंगे और उन्हें वापस बांग्लादेश भेज दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

RSS को भाजपा से जोड़कर समझना बड़ी गलती, Mohan Bhagwat ने ऐसा क्यों कहा?

थाईलैंड ट्रिप का बदल जाएगा बजट: 2026 में लैंड ऑफ स्माइल्स में घूमने के लिए बढ़ा लें अपनी सेविंग्स, जानें कतना होगा खर्च

असम में PM Modi ने किया फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास, कांग्रेस पर जमकर बरसे

चिल्लई कलां की शुरुआत के साथ ही Kashmir में हुई बर्फबारी, दो महीने का सूखा खत्म