सर्वे में खुलासा! 59 प्रतिशत पुरुष कर्मचारियों की राय, काम के दबाव से निजी जिंदगी पर पड़ रहा असर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2021

मुंबई। कोविड-19 महामारी की वजह से घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) एक नई सामान्य स्थिति बन गई है। ऐसे में एक सर्वे में 59 प्रतिशत पुरुष कर्मचारियों ने कहा है कि कार्य संबंधी दबाव से उनकी निजी जिंदगी प्रभावित हो रही है। जॉब साइट स्कीकी मार्केट नेटवर्क के एक सर्वे के अनुसार महामारी जारी है और अब इसकी तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है, ऐसे में शारीरिक के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। सर्वे में शामिल 59 प्रतिशत पुरुष कर्मियों ने कहा कि काम के दबाव की वजह से उनकी निजी जिंदगी प्रभावित हो रही है। ऐसा कहने वाली महिलाओं की संख्या 56 प्रतिशत थी। सर्वे के अनुसार घर से काम के बीच कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है और उन्हें नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनका मानसिक स्वास्थ्य और निजी जीवन प्रभावित हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Elon Musk की Tesla Robotaxi सेवा को रात में छोटे जानवर पहचानने में आ रही परेशानी

Rajpal Yadav को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार, चेक बाउंस मामले में रकम न चुकाने पर जताई नाराजगी

Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी

वैश्विक भाषा बन गई है हिंदी: प्रो. संजय द्विवेदी