इंदौर में सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा भिड़ी बेकाबू कार, छह लोगों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 23, 2021

इंदौर। तेज रफ्तार कार के बेकाबू होकर यहां सड़क किनारे खड़े ईंधन टैंकर से जा भिड़ने के कारण छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए लोगों की उम्र 18 से 28 साल के बीच थी। लसुड़िया पुलिस थाने के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि यह भीषण हादसा उस समय हुआ, जब तलावली चांदा क्षेत्र के एक पेट्रोल पम्प के पास सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़े ईंधन टैंकर से तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर जा टकराई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की विकरालता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें कार के परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार सभी छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

इसे भी पढ़ें: सीधी बस हादसा मामले में मुख्यमंत्री चौहान ने चार अधिकारियों को निलंबित करने के दिए निर्देश 

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ऋषि पंवार, सूरज, चंद्रभान रघुवंशी, सोनू जाट, सुमित सिंह और देव के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वे इंदौर के ही रहने वाले थे और बाहरी मांगलिया क्षेत्र से शहर की ओर आ रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी छह शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय भेजा गया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Indigo Crisis: फ्लाइट संकट के बाद CEO Pieter Elbers का इस्तीफा, Rahul Bhatia संभालेंगे कमान

West Asia War का असर: भारत में Gas Supply पर सरकार का बड़ा फैसला, नई Priority List लागू।

Iran में Khamenei की मौत के बाद सत्ता बेटे को, घायल Supreme Leader मोजतबा के सामने US-Israel की चुनौती

Trump का बड़ा दावा: US Navy ने डुबोए Iran के 46 जंगी जहाज, War को लेकर बदला स्टैंड