सीरिया में संघर्ष विराम के बीच रॉकेट हमलों में 6 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2019

बेरूत। सीरिया के इदलिब प्रांत में सेना और रूस के हवाई हमलों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। युद्ध पर नजर रखने वाली एक संस्था ने यह जानकारी दी। रूस ने जिहादियों के नियंत्रण वाले इस इलाके में दो सप्ताह पहले संघर्षविराम की घोषणा की थी। 

सीरियन ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स  ने कहा कि संघर्षविराम शुरू होने के बाद रूस ने पहली बार मंगलवार को इलाके में हवाई हमले किये। संस्था के अनुसार शुक्रवार को सीरियाई सेना ने दक्षिणी इदलिब प्रांत के मीरात अल नोअमान और कफ्र नाबेल कस्बों में हवाई हमले किये, जिसमें एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। संस्था के मुताबिक छठे नागरिक की मौत प्रांत के पश्चिमी ग्रामीण इलाके में रूसी हवाई हमले में हुई। 

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला