रेल मार्ग से ऑक्सीजन लेकर 6 टैंकर मध्य प्रदेश रवाना , भोपाल आएगी 63.78 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

By दिनेश शुक्ल | Apr 27, 2021

भोपाल। राज्य सरकार प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिये भरसक प्रयास कर रही है। इन प्रयासों को अब सफलता मिलनी शुरू हो गई है। भारत सरकार के सहयोग से मध्यप्रदेश में त्वरित ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को सुबह साढ़े 5 बजे बोकारो (झारखण्ड) से रवाना हो चुकी है। इस ट्रेन से ऑक्सीजन के 6 टैंकर में 63.78 मीट्रिक टन ऑक्सीजन भोपाल पहुँचेगी।

इसे भी पढ़ें: फेसबुक पर कांग्रेस प्रवक्ता नूरी खान की लाइव गिरफ्तारी, कोरोना संकट पर करने वाली थी बड़ा खुलासा

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार से 22 अप्रैल से 643 मीट्रिक टन प्रतिदिन ऑक्सीजन आपूर्ति की स्वीकृति मिली है। रेल मंत्रालय के सहयोग से त्वरित रूप से ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश पशुधन विकास निगम के 4 टैंकर ऑक्सीजन भरकर लाने के लिए अंगुल (ओडिशा) भी भेजे गए हैं, जिनमें 23 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आएगी। ये सभी टैंकर भी कल मध्य प्रदेश आ जायेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि कल प्रदेश में 527.69 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई। आज प्रदेश को कुल 533 मीट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त होने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: जबलपुर हाई कोर्ट ने मांगी 28 अप्रैल को केंद्र व प्रदेश सरकार से 19 बिंदुओं की प्रगति रिपोर्ट

प्रदेश में ऑक्सीजन के त्वरित परिवहन के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय के सहयोग से झारखण्ड के बोकारो एवं गुजरात के जामनगर स्थित ऑक्सीजन उत्पादकों से ऑक्सीजन टैंकर एयरलिफ्ट कर इंदौर, भोपाल एवं ग्वालियर लाये जा रहे हैं। भारतीय वायु सेना की उड़ानों के फेरों के माध्यम से गत 24 अप्रैल से जारी यह कार्यवाही एक मई तक लगातार जारी रहेगी।

प्रमुख खबरें

P Chidambaram Birthday: Harvard से लेकर 7 बार संसद में Budget पेश करने तक, ऐसा रहा P Chidambaram का सफर

Persian Gulf Attack | फारस की खाड़ी में फिर गहराया तनाव! अमेरिकी सेना ने समुद्र में ईरानी नावों को किया तबाह, सेलड्रोन छीनने की कोशिश नाकाम

Iran War रोकने के लिए US House में प्रस्ताव पारित, Donald Trump के अधिकारों पर रोक की तैयारी

Greater Noida में 50 लाख की Methamphetamine के साथ दो नाइजीरियाई नागरिक पकड़े गए