By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2025
शीर्ष नक्सली मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने बुधवार को गढ़चिरौली जिले में 60 अन्य नक्सलियों के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
भूपति उर्फ सोनू को माओवादी संगठन के सबसे प्रभावशाली रणनीतिकारों में से एक माना जाता है और उसने लंबे समय तक महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर प्लाटून अभियानों की निगरानी की थी।