जम्मू कश्मीर में चार माह में शहीद हुए 61 जवान, 11 नागरिकों की भी मौत: RTI

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2019

जम्मू। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2019 के पहले चार महीनों में 177 आतंकी घटनाओं में 61 सुरक्षाकर्मियों और 11 असैनिक नागरिकों की जान चली गयी और 142 लोग घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर के एक सामाजिक कार्यकर्ता रोहित चौधरी द्वारा सूचना के अधिकार कानून के तहत भेजे गए सवाल के जवाब में गृह मंत्रालय में निदेशक सुलेखा ने यह बयान जारी किया है।

उन्होंने बताया है कि घायलों में 73 सुरक्षाकर्मी और 69 असैनिक नागरिक हैं। इससे पहले उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने कहा कि राज्य में अब तक 86 आतंकियों का सफाया किया जा चुका है। उन्होंने संकल्प जताया कि आतंकियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रमुख खबरें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका