मध्य प्रदेश में कोरोना के 614 नये मामले, 09 लोगों की मौत

By दिनेश शुक्ल | Jan 08, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 614 नये मामले सामने आए हैं, जबकि 09 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख 47 हजार 436 और मृतकों की संख्या 3691 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार देर शाम जारी कोरोना से संबंधित हेल्थ बुलेटिन में दी गई। नये मामलों में इंदौर-148, भोपाल-168, जबलपुर-46, खरगौन-25, सागर-20 के अलावा अन्य जिलों में 20 से कम मरीज मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमा आने वाले दिनों में बढे़गी ठंड

राज्य में आज कोरोना से 09 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में इंदौर के दो और भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, खरगौन, मुरैना, बड़वानी व दमोह के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3682 से बढ़कर 3691 हो गई है। मृतकों में सबसे अधिक इंदौर के 902, भोपाल 588, ग्वालियर-210, जबलपुर-244, खरगौन-99, सागर-149, उज्जैन 103, रतलाम-79, धार-58, रीवा-34, होशंगाबाद-61, शिवपुरी-29, विदिशा-65, नरसिंहपुर-30, सतना-42, मुरैना-29, बैतूल-71, बालाघाट-14, शहडोल-30, नीमच-37, देवास-26, बड़वानी-26, छिंदवाड़ा-43, सीहोर-48, दमोह-79, मंदसौर-34, झाबुआ-27, रायसेन-45, राजगढ़-60, खंडवा-63, कटनी-17, हरदा-35, छतरपुर-32, अनूपपुर-14, सीधी-13, सिंगरौली-26, दतिया-20, शाजापुर-22, सिवनी-10, भिण्ड-10, गुना-26, श्योपुर-14, टीकमगढ़-27, अलीराजपुर-13, उमरिया-16, मंडला-10, अशोकनगर-17, पन्ना-04, डिंडौरी-01, बुरहानपुर-27, निवाड़ी-02 और आगरमालवा-10 व्यक्ति शामिल है। बुलेटिन में राहत की खबर यह है कि राज्य में अब तक 2,35,421 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें 809 मरीज शुक्रवार को स्वस्थ हुए। अब प्रदेश में कोरोना के सक्रिय प्रकरण 8,324 हैं।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते