इंदौर और नीमच में मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि, चिकन मार्केट सात दिनों के लिए बंद

Bird flu
दिनेश शुक्ल । Jan 8 2021 10:55AM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘इंदौर एवं नीमच में दो केस में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, मुर्गियों के सैंपल्स दुकानों से लिये गए थे। जिलों में चिन्हांकित स्थान से 1 किमी दायरे में सभी दुकानें, चिकिन मार्केट 7 दिनों के लिए तत्काल बंद कर दिए जाएँ।

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के बाद बर्ड फ्लू का खौफ बढ़ गया है। कौओं के बाद मुर्गियों में बर्ड फ्लू के लक्षण मिले हैं। इंदौर के डेली कॉलेज के पास मूसाखेड़ी और नीमच के मुर्गी बाजार सें लिए गए पोल्ट्री के सैंपलों की प्रारंभिक जांच में बर्ड फ्लू के लक्षण मिले हैं। मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद आसपास के 1 किमी क्षेत्र में कुक्कुट बाजार, चिकन मार्केट को सात दिनों के लिए तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बारिश का दौर थमा आने वाले दिनों में बढे़गी ठंड

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘इंदौर एवं नीमच में दो केस में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, मुर्गियों के सैंपल्स दुकानों से लिये गए थे। जिलों में चिहिंत स्थान से 1 किमी दायरे में सभी दुकानें, चिकिन मार्केट 7 दिनों के लिए तत्काल बंद कर दिए जाएँ। 10 किमी की परिधि में सर्विलांस किया जाए, इसके निर्देश मैंने दिए हैं। मैंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकार पूरी तरह से सजग है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू से अब तक 885 कौवों और 09 बगुलों की मौत

बता दें कि प्रदेश में अबतक 19 जिलों में 700 से अधिक पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से हो चुकी है। सबसे ज्यादा 300 कौओं की मौत मंदसौर में हुई है। इनमें से चार में बर्ड फ्लू वायरस मिला है। विदिशा, बासौदा, सिरोंज, लटेरी, त्योंदा, पठारी तहसील क्षेत्र में पक्षियों की मौत के नए मामले सामने आए हैं। इनमें कौए, चिड़िया, कबूतर और मोर भी शामिल हैं। प्रशासनिक टीमों ने मौके पर पहुंचकर इन मृत पक्षियों के सैंपल भोपाल लैब में भेजे हैं। अशोकनगर में गुरुवार को एक साथ 30 कौए मृत मिले हैं। वहीं, दो दिन में 50 पक्षियों की मौत हो चुकी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़