फिरोजाबाद में डेंगू से अब तक 63 लोगों की मौत, मरीजों के आने का सिलसिला जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2021

फिरोजाबाद (उप्र)। उत्तर प्रदेश में पिछले 40 दिनों से अधिक समय से महामारी से जूझ रहे फिरोजाबाद में एक और मौत के साथ वायरल बुखार और डेंगू से मरने वालों की संख्या जिले में अब 63 हो गई है जबकि मरीजों का सिलसिलेवार आना जारी है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। बयान में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज की 100 शैय्या के बाल चिकित्सा आइसोलेशन वार्ड में शुक्रवार रात डेंगू के इलाज के दौरान 12 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। इसमें कहा गया है कि अब तक वायरल डेंगू के प्रकोप से मरने वालों की संख्या 62 थी और कल रात एक और मौत के साथ यह संख्या अब 63 तक पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें: राधिका आप्टे ने पूरी की फोरेंसिक शूट, शेयर की विक्रांत मैसी के साथ प्यारी तस्वीर

लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया और विरोध करने पर कर्मचारियों पर पिटाई का आरोप भी लगाया। इस बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी उत्‍तर आनंद कुमार ने कहा, मौके पर मिली जानकारी के अनुसार आक्रोशित परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ पर हाथ उठाया था और इसके बाद स्टाफ द्वारा भी हाथापाई की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी