कर्नाटक के SDM मेडिकल कॉलेज में कोरोना का कोहराम, 66 छात्र पॉजिटिव, प्रशासन ने सील किए 2 हॉस्टल

By अनुराग गुप्ता | Nov 25, 2021

बेंगलुरू। कर्नाटक के एसडीएम मेडिकल कॉलेज में 66 छाए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद हड़कंप मच गया और प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज के 2 हॉस्टलों को सील कर दिया। धारवाड़ उपायुक्त नितेश पाटिल ने बताया कि कोरोना के मामलों में इजाफा हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: अभी तक नहीं लगवाया है कोरोना वैक्सीन तो लगेगी यह पाबंदियां 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धारवाड़ उपायुक्त नितेश पाटिल ने बताया कि कोरोना के मामलों में इजाफा हो सकता है क्योंकि छात्रों ने कॉलेज के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। कोरोना का शिकार हुए सभी छात्र प्रथम वर्ष के छात्र हैं। कॉलेज में दाखिला लेने वाले ज्यादातर छात्र दूसरे राज्यों के हैं। 

इसे भी पढ़ें: UP में कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले दर्ज, एक्टिव मरीजों की संख्या 94 हुई 

छात्रों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एहतियात के तौर पर एसडीएम मेडिकल कॉलेज के दो हॉस्टल को सील कर दिया गया है। अभी तक करीब 300 छात्रों का कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें से 66 छात्र पॉजिटिव पाए गए और भी छात्रों का टेस्ट किए जाने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा