UP में कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले दर्ज, एक्टिव मरीजों की संख्या 94 हुई

COVID test

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 16,47,647 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 10,71,60,199 तथा दूसरी डोज 4,47,56,698 लगायी गयी हैं।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,44,494 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 10 नये मामले आये है। प्रदेश में अब तक कुल 8,67,39,713 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 तथा अब तक कुल 16,87,353 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 94 एक्टिव मामले हैं। 

इसे भी पढ़ें: यूपी चुनाव से पहले योगी के कंधे पर हाथ रखकर मोदी ने दिया बड़ा संदेश 

उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 16,47,647 डोज दी गयी। प्रदेश में कल तक पहली डोज 10,71,60,199 तथा दूसरी डोज 4,47,56,698 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 15,19,16,897 कोविड डोज दी गयी है। प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़