पंजाब में कोरोना से 68 और लोगों की मौत, 2628 नये मामले

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2020

चंडीगढ़। पंजाब में रविवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 2,628 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में मामलों की कुल संख्या 79,679 पहुंच गई जबकि इस महामारी से 68 और लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 2,356 हो गई। एक चिकित्सा बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। बुलेटिन के अनुसार अमृतसर में 11, पटियाला में 10, भटिंडा और जालंधर में छह-छह, लुधियाना में पांच, कपूरथला में चार और फाजिल्का, होशियारपुर, मोहाली, पठानकोट तथा संगरूर में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। 

प्रमुख खबरें

अफगान पेसर Shapoor Zadran दिल्ली के ICU में लड़ रहे ज़िंदगी की जंग, हालत बेहद नाजुक

3500 KM से खरगोश नाम का आतंकी दबोचा लाया भारत, हिली दुनिया!

Delhi High Court का Arvind Kejriwal को बड़ा झटका, Justice शर्मा को हटाने की याचिका खारिज

उधर बुरा भिड़े अमेरिका-ईरान, इधर मलक्का में खेल गया भारत!