By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2019
नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट को जुनून की हद तक पसंद किया जाता है और देश ने विश्व क्रिकेट को कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। देश के महान बल्लेबाजों में सुनील गावस्कर का नाम सुनहरे अक्षरों में लिखा है। उन्हें टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 10 हजार रन सबसे पहले बनाने का गौरव हासिल है।
इसे भी पढ़ें: गावस्कर ने टीम इंडिया की ODI जीत के बाद सवाल उठाए, कोई इनामी राशि नहीं
यह सच है कि उनके बाद दुनिया के विभिन्न देशों के बहुत से बल्लेबाजों ने मील के इस पत्थर को पार किया, लेकिन इस रिकार्ड की जब भी बात होती है, सुनील गावस्कर का नाम जरूर लिया जाता है। कोई भी बल्लेबाज टेस्ट इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करता है तो यह जरूर बताया जाता है कि भारत के सुनील गावस्कर ने सबसे पहले अपने बल्ले से इस आंकड़े को छुआ था।