72nd National Film Awards 2026: बेस्ट एक्ट्रेस Yami Gautam, बेस्ट एक्टर कौन? विजेताओं की लिस्ट में Randeep Hooda का भी नाम शामिल

By एकता | Jul 18, 2026

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2026 की घोषणा हो चुकी है और इस बार बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक का जबरदस्त जलवा देखने को मिला है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा घोषित किए गए इन पुरस्कारों में कई बड़े कलाकारों और फिल्मों को सम्मानित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Jennifer Winget ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, William Ishmael संग शादी की तस्वीरें की शेयर

ममूटी और कार्तिक आर्यन बने बेस्ट एक्टर

इस बार बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दो बेहतरीन एक्टर्स के बीच शेयर किया गया है। फिल्म 'भ्रमयुगम' में बेहतरीन एक्टिंग के लिए साउथ के सुपरस्टार ममूटी और फिल्म 'चंदू चैंपियन' में शानदार परफॉर्मेंस के लिए बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर चुना गया है।

रणदीप हुड्डा को मिला सम्मान

एक्टर रणदीप हुड्डा के लिए भी यह बेहद खुशी का मौका है। उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' को बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ अ डायरेक्टर का पुरस्कार मिला है। वहीं, साउथ के सुपरस्टार प्रभास की ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म 'कल्कि 2898 AD' को भरपूर मनोरंजन करने के लिए 'बेस्ट पॉपुलर फिल्म' का अवॉर्ड दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: अब ध्यान नहीं देता, Amol Parashar ने बताया कैसे करतें हैं अफवाहों से डील

श्रीकांत बनी बेस्ट हिंदी फिल्म

फीचर फिल्म की कैटेगरी में राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'श्रीकांत' ने बाजी मारी है। इस फिल्म को इस साल की सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म चुना गया है। कुल मिलाकर इस बार के राष्ट्रीय पुरस्कारों में बेहतरीन और कंटेंट से भरपूर सिनेमा को खुलकर सराहा गया है।

प्रमुख खबरें

श्रीभूमि में बिहू दल पर हमले पर Himanta Biswa Sarma सख्त, 13 उपद्रवी गिरफ्तार

BJP के पूर्व विधायक की बेटी की शिकायत पर उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार

New Zealand को हराकर Team India ने रचा इतिहास, T20I में 200 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बनी

Ranchi में राजस्व उपनिरीक्षक Laxmikant Munda की घर में हत्या, SIT जांच में जुटी