पंजाब और हरियाणा में कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस का जश्न

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2022

चंडीगढ़, 26 जनवरी पंजाब और हरियाणा ने कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया। पुलिस और होमगार्ड की टुकड़ियों ने दोनों राज्यों के जिला मुख्यालयों और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ में आयोजित परेड में हिस्सा लिया। पंजाब के राज्यपाल और केन्द्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने मोहाली में एक राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने जालंधर में तिरंगा फहराया। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अंबाला में ध्वजारोहण किया। दत्तात्रेय ने ट्वीट किया, ‘‘73वें गणतंत्र दिवस पर, मैं हरियाणा और देश के लोगों को शुभकामनाएं देता हूं।

इसे भी पढ़ें: रेलवे में भर्ती में हुई धांधली को लेकर छात्रों का गुस्सा भड़का, बिहार में कई जगहों पर ट्रेन में लगाई गयी आग

संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, न्याय, समानता, मानवीय गरिमा और एकता के मूल मूल्यों को याद रखना महत्वपूर्ण है, जो हमारे संविधान का आधार हैं। आइए हम इन मूल्यों को बनाए रखने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लें।’’ अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर गणतंत्र दिवस समारोहों में सीमित संख्या में लोगों ने भाग लिया और इस दौरान कोरोना वायरस से जुड़े सभी दिशानिर्देशों का पालन किया गया। साथ ही, गणतंत्र दिवस समारोहों के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया