मुंबई। मुंबई में कोविड-19 के 743 नये मामले सामने आने से सोमवार को संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,37,091 हो गई। वहीं 20 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से मृतक संख्या बढ़कर 7,439 हो गई। यह जानकारी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने दी। इसके साथ ही देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में गत 11 मई के बाद मरीजों की सबसे कम (20) मौतें हुईं और अगस्त में कोविड-19 के एक दिन में दूसरे सबसे कम मामले सामने आये।