By टीम प्रभासाक्षी | Nov 30, 2021
सूरत में सामूहिक दीक्षा उत्सव के समापन दिवस पर 75 लोगों ने सन्यास ले लिया। सन्यास लेने वालों में 7 से 75 वर्ष की उम्र के लोग शामिल थे। सूरत के वेसू इलाके में शांति कनक श्रमणोपासक ट्रस्ट आध्यात्म परिवार द्वारा इस सामुहिक दीक्षा समारोह का आयोजन किया गया था। आयोजक ने कहा कि सभी नए सन्यासियों में आठ परिवारों के लोग हैं। इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टेड एकाउंटेंट, खिलाड़ी और 15 करोड़पति है।
इस धार्मिक संगठन की ओर से कहा गया कि, इस आयोजन में 40 हज़ार भक्त शामिल हुए जो कि ऐतिहासिक है। आयोजन में सूरत, अहमदाबाद,और मुंबई के लोग जैन भिक्षु और नन बने।