सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर तोड़फोड़ करने के आरोप में 8 गिरफ्तार, AAP ने की SIT जांच की मांग

By रेनू तिवारी | Mar 31, 2022

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर तोड़फोड़ की घटना के आरोप में आठ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस कुछ और लोगों की तलाश कर रही है। पड़ताल के लिए पुलिस की छह टीमें छापेमारी में लगी हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज ने 30 मार्च को सीएम अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर कथित हमले और तोड़फोड़ के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था। जिसके बाद पुलिस एक्शन में आयी थी।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom। क्या खुद को बदलना नहीं चाहती है कांग्रेस ? महंगाई पर सरकार को घेरने में जुटी

फिलहाल याचिका दायर करने की प्रक्रिया चल रही है। यह बताया गया है कि सीएम के घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे टूट गए, और सीएम के घर के चारों ओर सुरक्षा अवरोध टूट गया। 

 

दिल्ली विधानसभा में अपने भाषण में, केजरीवाल ने द कश्मीर फाइल्स को बढ़ावा देने के लिए भाजपा पर निशाना साधा था। जिसके बाद उनका लोगों ने काफी विरोध किया था।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के किसी भी प्रधानमंत्री ने अब तक पूरा नहीं किया अपना कार्यकाल, अधूरा ही रहा 5 सालों का सफर

केजरीवाल की जान को खतरा?

सीएम आवास पर हमले के बाद, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर "अरविंद केजरीवाल को मारने की साजिश" करने का आरोप लगाया। आप के एक अन्य नेता सौरभ भारद्वाज ने भी दावा किया कि भाजपा सीएम अरविंद केजरीवाल की "हत्या" करने की कोशिश कर रही है।

बीजेपी चाहती है केजरीवाल माफी मांगें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के आवास में तोड़फोड़ की। भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपने बयान के लिए कार्यकर्ताओं के एक समूह का नेतृत्व केजरीवाल के आवास के सामने किया, जहां उन्होंने कथित तौर पर कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को झूठा करार दिया।

 

भाजपा युवा मोर्चा ने कश्मीर हिंदुओं के नरसंहार के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के उपहास के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा मोर्चा ने केजरीवाल से बिना शर्त माफी की मांग की। युवा मोर्चा का विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक वे माफी नहीं मांग लेते। राम मंदिर का मजाक बनाना, हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाना, बटला हाउस पर सवाल उठाना, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना आम आदमी पार्टी की नीति रही है।

प्रमुख खबरें

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए

Asian Games में भारत का Surfing डेब्यू, पहले दौर की हीट में Sugar Shanti और Kamali Prakash पिछड़ीं

कर्नाटक: BJP नेता R Ashok ने सूखा राहत राशि को बताया अपर्याप्त, कर्ज माफी की उठाई मांग

लोकतंत्र को नादिरशाही में बदलने में जुटी मोदी सरकार: Ashok Gehlot का बड़ा आरोप