87 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार, दिल्ली पुलिस ने 16 घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

By रेनू तिवारी | Feb 15, 2022

दिल्ली के तिलक नगर से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आयी है। रविवार की दोपहर में एक 87 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार का मामला पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाया गया है। 13 फरवरी को तिलक नगर में स्थित एक मकान में अचानक एक अज्ञात शख्स घुस गया और उठने में असमर्थ बिस्तर पर लेटी 87 साल की बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की और उसका बलात्कार किया। इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वह घर पर अकेली थी। महिला की 60 वर्षीय बेटी कुछ देर के लिए पास के एक पार्क में किसी से मिलने गयी थी। मां और बेटी अकेली तिलक नगर के मकान में रहते हैं। घर के अंदर हुई इस शर्मनाक घटना के बारे में शुरूआत में समाजिक चीजों को देखते हुए कुछ नहीं बताया गया, केवल लूटपाट की शिकायत दर्ज करवायी गय़ी थी लेकिन बाद में महिला ने पुलिस को सारी बात बताई और अज्ञात शख्स के खिलाफ रेप का मामला भी दर्ज करवाया। 

पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक मकान में बिस्तर से उठने में असमर्थ 87 वर्षीय महिला से बलात्कार करने के आरोप में एक सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यह घटना रविवार रात को तब हुई थी जब बुजुर्ग महिला की बेटी अपने मित्र से मिलने गई हुई थी। दिल्ली पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि तिलक नगर में बुजुर्ग महिला के उत्पीड़न के मामले को हल कर लिया गया है। उसने बताया कि ऐसे आरोपी को 16 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया जबकि मामले में कोई सुराग नहीं था। 

इसे भी पढ़ें: छात्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया आपत्तिजनक वीडियो, पुलिस कर रही है कर्यवाही

पुलिस ने आरोपी को 16 घंटे में किया गिरफ्तार

पुलिस ने कहा, पीड़िता का मोबाइल फोन उसके पास बरामद कर लिया गया है। आरोपी नज़दीकी इलाके में रहता है और सफाईकर्मी है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया। पुलिस के मुताबिक, भारतीय दंड संहिता धारा 380, 323 और 376 के तहत मामला दर्ज किया गया था। बुजुर्ग महिला के परिवार ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने कार्रवाई करने में देरी की और उनकी शिकायत नहीं ली। अधिकारियों ने इस इल्ज़ाम का खंडन किया है। पुलिस ने कहा था कि रविवार रात केवल चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी और तिलक नगर थाने में इसके आधार पर “तुरंत” मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनका यौन उत्पीड़न भी किया गया है तब मामले में अन्य संबंधित धाराएं जोड़ी गईं। 

पुलिस पर लगे थे देर से एक्शन लेने के आरोप

पुलिस के अनुसार, महिला के परिजन ने शिकायत में कहा था कि एक व्यक्ति मकान में घुसा और बुजुर्ग महिला ने उसे देख कर उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गैस एजेंसी के लिए काम करता है और उसे काम के सिलसिले में इस घर में बुलाया गया है। संदेह होने पर महिला ने शोर मचाया लेकिन आरोपी ने उस पर हमला कर दिया, उसका यौन उत्पीड़न कर आरोपी उसका मोबाइल फोन ले कर भाग गया। परिजनों के अनुसार, घर लौटने पर महिला की बेटी ने मां को घायल पाया और पुलिस थाने पहुंची।

प्रमुख खबरें

MEA Press Conference : Pakistan पर India का अब तक का सबसे बड़ा हमला, विदेश मंत्रालय ने दुनिया के सामने खोली आतंकिस्तान की पूरी पोल

केरल सरकार का बड़ा फैसला: NEET Protest के खिलाफ दर्ज सभी केस होंगे वापस, Ramesh Chennithala ने दी जानकारी

Taipei Open Semi-Finals: Unnati Hooda और Tanvi Sharma की धमाकेदार जीत, भारत की खिताबी उम्मीदें बरकरार

पूर्व सेना प्रमुख General VN Sharma का 96 वर्ष की आयु में निधन, सेना ने व्यक्त किया दुख