पश्चिम बंगाल बोर्ड का आया रिजल्ट, उच्च माध्यमिक परीक्षा में 88.44 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 10, 2022

कोलकाता। पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक परीक्षा (12वीं कक्षा) में शामिल 7,20,862 छात्र-छात्राओं में से तकरीबन 88.44 प्रतिशत ने सफलता हासिल की है। परीक्षा के नतीजे शुक्रवार को घोषित किए गए। पश्चिम बंगाल उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष चिरंजीव भट्टाचार्य ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि परीक्षा में 90.19 प्रतिशत लड़के और 86.19 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। भट्टाचार्य के मुताबिक, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 7,44,655 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से कुल 96.8 फीसदी यानी लगभग 7,20,862 ने परीक्षा दी।

इसे भी पढ़ें: देश पर लंबे समय तक शासन करने वालों ने आदिवासी इलाकों के विकास पर कभी ध्यान नहीं दिया : पीएम मोदी

सफल अभ्यर्थियों और रैंक धारकों को बधाई देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे जिलों की लड़कियों और लड़कों ने अनुकरणीय प्रदर्शन किया है, जबकि शहर के छात्रों ने भी हमें गौरवान्वित किया है।’’ शीघ्र नतीजे प्रकाशित करने के लिए परिषद की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रंबधन को बधाई। परिषद ने शीघ्र नतीजे घोषित कर दिए। अगले साल का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया गया है। उम्मीद से कम प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भविष्य में बेहतर कोशिश करने का संकल्प लेना चाहिए।’’ भट्टाचार्य ने बताया कि 2023 की उच्च माध्यमिक परीक्षा 14 से 27 मार्च के बीच आयोजित की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Political Drama के बाद फिर BSP में वापस कैसे लौटे Akash Anand? क्या है Mayawati का 2027 वाला प्लान?

Google Cloud India के अंतरिम प्रमुख बने अमित कुमार, शशिकुमार श्रीधरन ने छोड़ा पद

Dandiya Night Outfits: Garba Nights में ट्रेडिशनल लुक के लिए Bandhani Lehenga और Indo Western करें ट्राई

J&K में UCC लागू करने से इंकार करते हुए Omar Abdullah ने मोदी सरकार को दे डाली बड़ी चुनौती