गुजरात मोरबी हादसे में पुल रिपेयरिंग करने वाली कंपनी के 9 लोग अरेस्ट, 140 लोगों की हुई है मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2022

मोरबी। गुजरात के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर केबल पुल टूटने के मामले में सोमवार को 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस हादसे में करीब 134 लोगों की मौत हो गई। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अशोक यादव ने बताया, हमने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है, मामले में जांच जारी है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस जल्द ही मीडिया को ब्योरा देगी।

इसे भी पढ़ें: मोरबी पुल हादसे का जिक्र कर भावुक हुए पीएम मोदी, कहा- मन मजबूत करके आपके बीच आया हूं

‘बी’ डिवीजन के पुलिस निरीक्षक प्रकाश देकीवाडिया द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि मोरबी शहर में मच्छु नदी पर बना पुल लगभग आठ महीने से उपयोग में नहीं था क्योंकि स्थानीय प्रशासन ने इसके रखरखाव के लिए एक ‘निजी एजेंसी’ को काम सौंपा था।

प्रमुख खबरें

लाल गलियारे का अंत: शाह की जीरो टॉलरेंस नीति ने रची सुरक्षा की नई इबारत

America के बेस पर सीरिया की आर्मी का पूरा कब्जा, मिडिल ईस्ट में ये क्या हो गया?

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने Connor Esterhuizen को टॉम बैंटन की जगह टीम में किया शामिल

Sarvepalli Radhakrishnan Death Anniversary: Nehru ने Radhakrishnan को क्यों भेजा था Soviet Union? जानें President बनने तक का पूरा सफर