गाजा पर इजराइल हमलों में 93 फलस्तीनी मारे गए: स्वास्थ्य अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2025

गाजा पट्टी पर मंगलवार को इजराइली हमलों में 90 से अधिक फलस्तीनी मारे गए, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय अस्पतालों के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शिफा अस्पताल के अनुसार, सोमवार शाम गाजा शहर के तेल अल-हवा ज़िले में एक घर पर हुए हमले में एक परिवार के 19 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में आठ महिलाएं और छह बच्चे शामिल हैं।

इसी जिले में विस्थापित लोगों के लिए बने एक शिविर पर हमले में एक पुरुष, एक महिला तथा उनके दो बच्चों की मौत हो गई। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार दोपहर एक दैनिक रिपोर्ट में कहा कि पिछले 24 घंटों में इजराइली हमलों में मारे गए 93 लोगों के शव गाजा के अस्पतालों में लाए गए हैं। इसके साथ ही 278 घायल भी अस्पतालों में लाये गए हैं। इस हमले पर इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Asaduddin Owaisi ने UP Elections 2027 में AIMIM को जिताने की अपील की

Mother Teresa Birth Anniversary: एक्नेस से मदर बनने का सफर, जब आत्मा की पुकार पर शुरू हुआ Mission of Charity

Vladimir Putin का नया आदेश: Russia में निजी प्रतिष्ठानों का नियंत्रण ले सकती है सरकार

जो बोया वो ही काट रहे हैं Imran Khan, Mehbooba Mufti ने दिया बड़ा बयान