सारे अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैचों को कर देना चाहिए स्थगित: फीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

पेरिस। फीफा ने शुक्रवार को सिफारिश की कि मार्च और अप्रैल में होने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय फुटबाल मैचों को कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्थगित कर दिया जाये। विश्व फुटबाल संचालन संस्था ने कहा कि मार्च और अप्रैल में क्लबों को अपने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में भेजने से मना करने की अनुमति होगी। फीफा ने कहा कि वह एशिया और दक्षिण अमेरिका दोनों में स्थगित हुए 2022 विश्व कप के लिये क्वालीफाइंग मैचों की तारीखों के निर्धारण पर काम कर रहा है।

फीफा ने कहा कि मार्च और अप्रैल में पहले निर्धारित किये गये सभी अंतरराष्ट्रीय मैचों केा अब तक तक स्थगित किया जायेगा जब तक उन्हें कराने का सुरक्षित माहौल नहीं हो जाता।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध

Pitru Paksha 2026: पितरों के आशीर्वाद के लिए दक्षिण दिशा में करें श्राद्ध, कुशा और काले तिल का प्रयोग अनिवार्य

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए