IPL की तारीख आगे बढ़ने के बाद BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने दिया बड़ा बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2020

मुंबई। कोविड-19 महामारी के चलते 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को 15 अप्रैल तक निलंबित करने के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा पहली प्राथमिकता है।

गांगुली से जब इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘ अभी निलंबित रहने देते हैं। सुरक्षा पहली प्राथमिकता है, इसलिये हमने मैचों को स्थगित किया है। ’’ यह पूछने पर कि अगर 15 अप्रैल से आईपीएल शुरू हो जायेगा तो ज्यादा मुकाबले ‘डबल हेडर’ (एक दिन में दो मैच) होंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘देखेंगे क्या होता है। अभी कुछ जवाब देना जल्दबाजी होगी। ’’ यह पूछने पर कि क्या आईपीएल फ्रेंचाइजी खुश हैं तो गांगुली ने कहा, ‘‘किसी के पास कोई विकल्प नहीं है।

प्रमुख खबरें

Bahraich में भारी बारिश और तूफान से 3 लोगों की गई जान, नदियां उफान पर

UN Tourism ने 1980 में शुरू किया था World Tourism Day, 27 सितंबर की तारीख है बेहद खास

Asian Games में त्रिसा-गायत्री और ध्रुव-तनीषा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में हारी

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध