By अभिनय आकाश | Jan 17, 2025
पाकिस्तानियों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। अफ्रीकी तट के निकट एक नाव पलटने से 40 से अधिक पाकिस्तानियों के डूबने की आशंका है। अधिकारियों के अनुसार, स्पेन पहुँचने का प्रयास कर रहे 80 प्रवासियों को ले जा रही एक नाव के मोरक्को के पास पलट जाने से 40 से अधिक पाकिस्तानियों के मारे जाने की आशंका है। प्रवासी अधिकार समूह वॉकिंग बॉर्डर्स ने गुरुवार को कहा कि 50 प्रवासी डूब गए होंगे।
विदेश मंत्री इशाक डार ने संबंधित सरकारी एजेंसियों को प्रभावित पाकिस्तानियों को हर संभव सुविधा देने का निर्देश दिया। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने एक बयान में मानव तस्करी को रोकने के लिए दूरगामी और प्रभावी कदम उठाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अधिकारियों से घटना पर रिपोर्ट मांगी और कहा कि मानव तस्करी के घृणित कार्य में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।