Jammu and Kashmir के डोडा में राइफल का चैंबर खाली करते वक्त चली गोली, सैनिक की मौत

By रेनू तिवारी | Aug 12, 2025

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक सैन्य शिविर में एक सैनिक की सर्विस गन से गलती से गोली चल जाने से मौत हो गई। पीटीआई ने मंगलवार को अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब सिपाही सुरेश बिस्वाल भद्रवाह के सरना कैंप में संतरी ड्यूटी पर तैनात थे।

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Bijapur Encounter | बीजापुर में नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ जारी, दो जांबाज जवान घायल

 

कैसे चली गोली?

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एक शिविर के अंदर एक सैन्यकर्मी की सर्विस राइफल से गलती से गोली चल जाने से उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को भद्रवाह के सरना शिविर में सिपाही सुरेश बिस्वाल गार्ड ड्यूटी पर थे, तभी उनके साथियों ने उनकी चौकी से गोली चलने की आवाज सुनी। उन्होंने बताया कि सिपाही खून से लथपथ पाया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Muhammad Zia-ul-Haq Birth Anniversary: पाकिस्तान के चौथे फौजी तानाशाह और छठे राष्ट्रपति थे जिया उल हक

जांच में क्या सामने आया? 

 भद्रवाह के पुलिस अधीक्षक विनोद शर्मा ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ओडिशा निवासी सिपाही की मौत अपनी सर्विस राइफल का ‘चैम्बर’ खाली करते समय दुर्घटनावश गोली चलने से हुई। उन्होंने कहा कि उसकी मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

BJP की जीत को अमान्य ठहराने के लिए Congress फैला रही वोट चोरी का नैरेटिव: Ram Madhav

SAFF Championship 2026 में India ने Pakistan को 3-2 से दी शिकस्त, ढाका में दर्ज की शानदार जीत

Janakpuri में फर्जी कॉल सेंटर से बीमा ठगी करने वाले 43 लोग पकड़े गए

Cristiano Ronaldo का Portugal टीम से संन्यास का फैसला, 23 साल के करियर पर लगेगा विराम