बालाघाट में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में ‘हॉक फोर्स’ का एक कांस्टेबल घायल : Mohan Yadav

By Prabhasakshi News Desk | Nov 18, 2024

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि बालाघाट जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में ‘हॉक फोर्स’ का एक कांस्टेबल घायल हो गया। घटना का समय बताए बिना यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बालाघाट जिले के दुगलई-कोद्दापर जंगल क्षेत्र की पहाड़ियों में नक्सल रोधी अभियान के तहत तलाशी के दौरान हॉक फोर्स आरक्षक शिव कुमार शर्मा जवाबी कार्रवाई में नक्सलियों की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए गोंदिया (पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र) रेफर कर दिया गया है। उनके इलाज का सारा व्यय सरकार उठाएगी।’’

इस महीने की शुरुआत में, मध्यप्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ से सशस्त्र नक्सलियों के आने की आशंका को देखते हुए नक्सल प्रभावित बालाघाट क्षेत्र में तैनाती के लिए केंद्र से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की दो अतिरिक्त बटालियन भेजने का अनुरोध किया था। वर्तमान में, मध्यप्रदेश में सीआरपीएफ की तीन बटालियन तैनात हैं। ‘हॉक फोर्स’ मध्यप्रदेश पुलिस की एक विशेष इकाई है और इसे ज्यादातर बालाघाट में तैनात किया जाता है, जो राज्य का एकमात्र नक्सल प्रभावित जिला है।

प्रमुख खबरें

Manipur के Kangpokpi में 6 ग्रामीणों की हिरासत पर हिंसक विरोध, बाद में हुए रिहा

Iran में युद्ध और दमन ने आम जनता का जीना दूभर किया, Nobel Laureate Narges Mohammadi का बयान

OpenAI और Google समेत दिग्गज टेक कंपनियों पर AI विकास की गति धीमी करने का मुकदमा

Caribbean Sea में संदिग्ध ड्रग बोट पर US Military का हमला, 4 लोगों की मौत