बंगाल चुनाव मोदी के ‘‘विकास’’ और ममता के विनाश’’ मॉडलों के बीच मुकाबला: शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2021

पश्चिम बंगाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बृहस्पतिवार को ‘‘विफल प्रशासक’’ बताया और कहा कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के ‘‘विकास मॉडल’’ और तृणमूल कांग्रेस के ‘‘विनाशकारी मॉडल’’ के बीच मुकाबला होगा। शाह ने कहा कि भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ एक मुख्यमंत्री, विधायक या मंत्री बदलने के लिए नहीं, बल्कि घुसपैठ खत्म करने और पश्चिम बंगाल की स्थिति बदलने के लिए है।

इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों को प्रतिष्ठा का विषय नहीं बनाए सरकार, इन्हें निरस्त करे: पायलट

यह घुसपैठ समाप्त करने के लिए है, यह बंगाल के परिवर्तन के लिए है। आप बंगाल में भाजपा को वोट देकर सत्ता में लायें। अवैध प्रवासियों को तो छोड़िये, सीमा पार से एक भी पक्षी को भी राज्य में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी’’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सत्तारूढ़ तृणमूल के ‘‘गुंडों’’ का मुकाबला करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘‘आपको लगता है कि हम तृणमूल कांग्रेस के गुंडों से भयभीत हो सकते हैं? वे भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकते हैं। एक बार हमारे सत्ता में आने पर उस हिंसा को भड़काने के जिम्मेदार लोगों को सलाखों के पीछे डाला जाएगा, जिसके चलते भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हुई।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी जय श्री राम के नारे पर गुस्सा करती हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव खत्म होने तक वह खुद यह कहना शुरू करना शुरू कर देंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर भारत में जय श्री राम का नारा नहीं लगाया जाएगा, तो क्या पाकिस्तान में लगाया जाएगा? आप इस पर नाराज इसलिए होती हैं, क्योंकि आप वोट बैंक की राजनीति के लिए एक खास वर्ग के लोगों को खुश करना चाहती हैं।’’ शाह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार के ‘‘विकास मॉडल’’ और ममता बनर्जी के ‘‘विनाशकारी मॉडल’’ के बीच मुकाबला होगा। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ‘‘जन कल्याण’’ के लिए काम करती है, ममता बनर्जी को केवल ‘‘भतीजा कल्याण’’ की चिंता है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं