कम हो रही है सर्दी लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में घना कोहरा छाया रहा

उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटो में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाके के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटो में कहीं घना तो कहीं बहुत घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रयागराज और मुरादाबाद मंडलों में दिन के तापमान में कुछ वृद्धि दर्ज की गयी जबकि प्रदेश के अन्य मंडलों में कोई खास बदलाव नही देखा गया।
इसे भी पढ़ें: कृषि कानूनों को प्रतिष्ठा का विषय नहीं बनाए सरकार, इन्हें निरस्त करे: पायलट
विभाग ने बताया कि प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान मुजफफरनगर में सात डिग्री सेलिस्यस दर्ज किया गया जबकि झांसी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में आम तौर पर मौसम खुश्क रहेगा और पश्चिमी उप्र के कुछ इलाको में कोहरा छाये रहने की संभावना है।
अन्य न्यूज़











