बेंगलुरू से माले जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 92 यात्री सुरक्षित

By अनुराग गुप्ता | Aug 12, 2022

नयी दिल्ली। बेंगलुरू से मालदीव की राजधानी माले जा रही फ्लाइट की गो फर्स्ट फ्लाइट की कोयंबटूर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट में 92 यात्री सवार थे और इन तमाम यात्रियों को सुरक्षित कोयंबटूर एयरपोर्ट पर उतारा गया। दरअसल, इंजन में कुछ खराबी आने की वजह से फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। ऐसे में सभी को यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया। जिन्हें आज माले के लिए रवाना किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Spicejet की बड़ी लापरवाही सामने आई, बड़ी संख्या में पैसेंजरों को टरमैक पर चलना पड़ा पैदल 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि बेंगलुरू से माले (मालदीव) जा रहे 92 यात्रियों को लेकर एक गो फर्स्ट फ्लाइट की आज दोपहर 12 बजे कोयंबटूर हवाई अड्डे पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, क्योंकि इंजन के अत्यधिक गर्म होने के चलते चेतावनी की घंटी बजी थी और यह खराबी टेकऑफ़ के एक घंटे बाद आई। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।

कहा जा रहा है कि इंजीनियरों ने इंजन की जांच की और उसके बाद ऐलान किया कि फ्लाइट उड़ान भरने के लिए तैयार है। फ्लाइट के इमरजैंसी लैंडिंग को लेकर कोयंबटूर एयरपोर्ट पर दमकलकर्मी और बचावकर्मी पहले से ही रनवे पर तैनात थे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

इसे भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने AirAsia की लखनऊ से तीन नई उड़ानों का उद्घाटन किया 

फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया और फिर गो फर्स्ट फ्लाइट की अच्छी तरह से जांच की गई। इसके बाद फ्लाइट को 5 बजे टेकऑफ करने के लिए तैयार किया गया। गो फर्स्ट फ्लाइट के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई शुरू की

World Athletics Day 2024: हर साल 07 मई को मनाया जाता है वर्ल्ड एथलेटिक्स डे, जानिए इसका इतिहास

Rabindranath Tagore Birth Anniversary: नोबेल पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय थे रवींद्रनाथ टैगोर, जानिए रोचक बातें

Third Phase Voting : महाराष्ट्र की 11 सीट पर सुबह नौ बजे तक 6.64 प्रतिशत मतदान