रूस में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, आठ लोग लापता; तलाश जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2021

मॉस्को। पर्यटकों को ले जा रहा एक हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार को रूस के सुदूर पूर्व में कामचटका प्रायद्वीप पर एक ज्वालामुखी के निकट स्थित झील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बचाव दल हेलीकॉप्टर में सवार आठ लोगों की झील में तलाश कर रहे हैं। वहीं कम से कम आठ अन्य लोग हादसे में कथित तौर पर बच गए हैं। हेलीकॉप्टर क्रोनोटस्की नेचर रिजर्व में नीचे की ओर चला गया था। क्षेत्रीय प्रशासन ने बताया कि कार्यकर्ता कुरील झील में जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। यह झील ज्वालामुखी फटने के बाद बनी है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘आरआईए नोवोस्ती’ के अनुसार, रूस के आपात मामलों संबंधी मंत्रालय ने बताया कि ‘एमआई-8’ हेलीकॉप्टर में 13 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे। इनमें से आठ लोग बच गए हैं, जिनमें से दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं, समाचार एजेंसी ‘द इंटरफैक्स’ ने बताया कि हादसे में बचे लोगों में दो गंभीर रूप घायल हुए है और उन्हें एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है।

प्रमुख खबरें

Stock Market में भारी उछाल, Crude Oil कीमतों में गिरावट से निवेशकों की Wealth ₹5.10 लाख करोड़ बढ़ी

HDFC Bank Board Action: CEO Sashidhar Jagdishan समेत तीन टॉप अधिकारियों पर लगा ₹1 लाख का Fine

LPL में Shaheen Shah Afridi के साथ बड़ी चूक, Team List की गलती से नहीं खेल सके अहम मुकाबला

Afghanistan Series में बदलाव कर India vs Bangladesh दौरे की तैयारी, BCCI जल्द मांगेगा मंजूरी