Maharashtra : ठाणे में घर की छत का प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति और उसके दो बच्चे घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2024

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में रविवार को एक घर की छत का प्लास्टर गिरने से एक व्यक्ति और उसके दो नाबालिग बच्चे घायल हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि यह घटना तड़के करीब साढ़े तीन बजे कोपरी क्षेत्र के मिठबंदर रोड पर स्थित चार मंजिला इमारत में बने एक घर में हुई। इस इमारत को खतरनाक की श्रेणी में रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि 30 से 35 साल पुरानी इस इमारत में 20 घर (फ्लैट) हैं, जिसमें वर्तमान में 65 लोग रहते हैं। यह इमारत फिलहाल सहकारिता विभाग के प्रशासक के नियंत्रण में है। 

अधिकारी ने बताया कि नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार सर्वेक्षण के बाद इमारत को सी-3 श्रेणी के तहत खतरनाक घोषित किया गया था। इसके तहत इमारत को मामूली मरम्मत की जरूरत थी। अधिकारी ने कहा कि भवन प्रबंधन को पहले ही इमारत का संरचनात्मक ऑडिट कराने और मरम्मत कराने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिकारी ने कहा कि हादसे के बाद नगर निगम के अधिकारी इमारत की वर्तमान स्थिति को देखते हुए निर्णय लेंगे।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा