अफगानिस्तान में शांति समझौते के लिये नयी मुहिम शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2019

वॉशिंगटन। अफगानिस्तान में शांति समझौते की दिशा में राजनीतिक पहल को आगे बढ़ाने के ताजा प्रयास के तहत विरोधी अफगान रविवार को कतर में मुलाकात करेंगे क्योंकि अमेरिका अफगानिस्तान में तीन महीने के अंदर तालिबान के साथ शांति समझौता चाहता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा कि अफगानिस्तान से वह अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाना चाहते हैं लेकिन आतंकवादियों से निपटने के लिये वह देश में एक मजबूत गुप्तचर तंत्र की उपस्थिति छोड़कर जायेंगे। ट्रम्प अफगानिस्तान को ‘‘आतंकवादियों का हार्वर्ड’’ कहते हैं।

हार्वर्ड एक बेहद प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है। इधर, तालिबान ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से बातचीत करने से इनकार कर दिया है। तालिबान ने सोमवार को अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाकर एक शक्तिशाली बम से हमला किया था, जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप और किम ने इतिहास तो रच दिया पर क्या कुछ सकारात्मक परिणाम निकल पाएगा?

तालिबान के बाद की अफगानिस्तान सरकार के लिये अंतरराष्ट्रीय समर्थन में मुख्य भूमिका निभाने वाले जर्मनी और कतर ने कहा कि उन्होंने रविवार और सोमवार को दोहा में बातचीत के लिये संयुक्त आमंत्रण भेजा है। अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के लिये जर्मनी के विशेष प्रतिनिधि मार्कुस पोतजेल ने कहा, ‘‘शांति की दिशा में प्रगति के लिये अफगानिस्तान अवसर के अहम पड़ाव पर खड़ा है।’’अमेरिका ने पोतजेल का यह बयान सोमवार को जारी किया था।

प्रमुख खबरें

मोदी हैं कि मानते नहीं...ट्रंप 100% टैरिफ वाला बिल लाते रह गए, इधर जिगरी रूस से तेल के बाद अब क्या लाने की तैयारी में भारत?

Sawan Fashion Tips: सावन में Perfect Look के लिए नई बहुएं अपनाएं ये Top Makeup और Jewelry Styling Tips

तीन तिगाड़ा काम...पाक-सऊदी-तुर्किये की यारी क्या भारत पर पड़ेगी भारी? सुन्नी NATO से हम कितने मजबूत, इस रिपोर्ट में जानें

Jharkhand: रांची में JPSC-JSSC छात्रों पर बर्बर लाठीचार्ज, शांतिपूर्ण प्रदर्शन रणभूमि में बदला!